फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Truck driver carrying sand from Yamunanagar shot on Dhand road

Kaithal: यमुनाननगर से रेत लेकर आ रहे ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, ढांड रोड पर अज्ञात युवकों ने की वारदात

Mon, 31 Oct 2022 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 04:21 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर के डांडूसर निवासी गोपाल दास ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह और उसका साथी देवी लाल ट्रक में गुमथला यमुनानगर से रेत लेने के लिए गए थे। वे दोनों रेत की खान से अपने अपने ट्रक में रेत लोड करके हनुमानगढ़ से चले थे।

विज्ञापन
Kaithal: Truck driver carrying sand from Yamunanagar shot on Dhand road
firing - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल के गांव फरल से निकलकर ढांड रोड नहर के पास अज्ञात युवकों ने एक ट्रक ड्राइवर पर गोली चला दी। गोली लगने से ट्रक चालक घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल में इलाज किया गया।  

विज्ञापन


राजस्थान के बीकानेर के डांडूसर निवासी गोपाल दास ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह और उसका साथी देवी लाल ट्रक में गुमथला यमुनानगर से रेत लेने के लिए गए थे। वे दोनों रेत की खान से अपने अपने ट्रक में रेत लोड करके हनुमानगढ़ से चले थे। जब वे गांव फरल से आगे पूंडरी की तरफ रात को नहर पर पहुंचे तो सामने से पांच छह युवकों ने ट्रक को रुकवा लिया। आरोपी देवीलाल से पैसे मांगने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनमें से एक लड़के ने ट्रक की खिड़की खोल कर देवीलाल पर गोली चला दी। गोली देवीलाल के पेट में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने एंबुलेंस से देवीलाल को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed