फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Case of illegally occupying the plot, case registered against eight including the then Tehsildar

Kaithal: गैर कानूनी तरीके से प्लॉट पर कब्जा कराने का मामला, तत्कालीन तहसीलदार सहित आठ पर केस दर्ज

Tue, 23 Jan 2024 06:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

आरोपियों पर धोखाधड़ी व गैर कानूनी तरीके से प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kaithal: Case of illegally occupying the plot, case registered against eight including the then Tehsildar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव चंदाना निवासी एक व्यक्ति ने आठ आरोपियों पर धोखाधड़ी व गैर कानूनी तरीके से उसके पिता के प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में कैथल के 2014 के तहसीलदार का भी नाम शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

गांव चंदाना निवासी यशपाल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसके पिता स्वर्गीय रति राम ने सुभाष मार्केट में सचिवालय के सामने करनाल रोड कैथल पर एक प्लॉट एक मार्च 2002 को सेक्टर 19 निवासी सतीश कुमार से खरीदा था। 2012 से इसका इंतकाल भी उसके पिता के नाम दर्ज है।

विज्ञापन

 

जुलाई 2014 को उसके पिता का देहांत हो गया था। पिछले महीने जब वह उनके कागज व रजिस्ट्री के अनुसार मार्केट में दुकान देखने गया तो कानूनगो मोहल्ला निवासी शिमला रानी, मदन लाल, अनीता व स्वीन गुप्ता को इस प्लॉट पर बाकायदा दुकान बनाकर काबिज पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उसने अपने तौर पर कागजी सबूतों व राजस्व रिकॉर्ड की गहनता से जांच की तो पाया कि एक नियोजित साजिश के तहत अमरगढ़ गामड़ी निवासी दयापती व गौरव गुप्ता ने गैर-अधिकृत होते हुए भी कैसे गैर-कानूनी तरीके से नीरू गुलाटी व मौके के तत्कालीन तहसीलदार रोशन लाल के साथ मिलकर 23 अप्रैल 2014 को आरके पुरम कॉलोनी निवासी नीरू गुलाटी के नाम इसकी रजिस्ट्री करवा दी।


 

जबकि रजिस्ट्री के अनुसार दयापती सामने की लाइन में अन्य प्लॉट की मालिक थी, इसके बाद 22 दिसंबर 2020 को नीरू गुलाटी ने इस प्लॉट को शिमला रानी, मदन लाल, अनिता व स्वीन गुप्ता को बेच दिया जो वर्तमान में काबिज हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों गैर-कानूनी तरीके से प्लॉट पर कब्जा कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed