फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hindi story, crime News, cow taskari, kaithal

भागने के प्रयास में गायों से भरा ट्रक पलटा, तस्कर फरार

Mon, 21 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गुहला-चीका
ब्यूरो/अमर उजाला/गुहला-चीका Updated Mon, 21 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime News, cow taskari, kaithal
वारदात - फोटो : buerue
तस्करी कर ले जाई जा रही गायों को लेकर भागने के चक्कर में तस्करों का ट्रक गांव सलेमपुर से खरौदी वाले रोड सटी एक डेरे की पटड़ी पर पलट गया। जिसमें कई गायें घायल हो गईं और चार बैलों सहित एक गाय की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के प्रधान कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि वे हर रोज की तरह शनिवार-इतवार की रात तकरीबन एक बजे गोशाला की पिकअप गाड़ी में बैठकर इलाके की गश्त कर रहे थे कि उन्होंने सलेमपुर की तरफ से खरौदी की ओर एक ट्रक दिखा। कृष्ण शर्मा ने बताया कि बेगा बस्ती के स्कूल के पास उन्होंने ट्रक को रुकने के की टार्च दिखाई, लेकिन ट्रक चालक ने लाइटें बंद कर ली और ट्रक को रोकने की बजाय स्पीड तेज करके आगे भगा ले गया। शर्मा ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाने के लिए ट्रक में सवार तस्करों ने ट्रक को साइड के एक रास्ते पर मोड़ लिया, लेकिन रास्ता बहुत संकरा होने के कारण ड्राइवर ट्रक को संभाल नहीं पाया और थोड़ा आगे जाकर ट्रक पलट गया।
विज्ञापन


मौके से फरार हुए तस्कर
कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि गो तस्कर उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, लेकिन एक अनुमान के अनुसार उनकी संख्या तीन या चार थी। शर्मा ने बताया कि ट्रक में गायों व बैलों को बड़ी बेदर्दी से तूड़ी की तरह भरा गया था। एक दूसरे के नीचे कुचले जाने और दम घुटने के कारण 5 पशु ट्रक में मृत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर से कर रही पुलिस तफ्तीश
गुहला थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि गोवंश को ले जा रह ट्रक यूपी नंबर का है तथा उसमें से ट्रक के दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस की एक टीम जल्दी यूपी जाकर ट्रक मालिकों की पहचान करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ काऊ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


कैथल में भी एक गाड़ी को पकड़ा, तस्कर पुलिस के हवाले किया

कैथल। गौ रक्षा दल ने एक टाटा 407 में गायों को लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गो रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि शक होने पर एक कैंटर चालक को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन उसने गाड़ी को भगा लिया। बाद में उचाना पहुंच कर नाका लगाकर उसे रोकने में सफल हुए। गो सेवा दल के प्रधान ढुल ने बताया कि वहां इस कैंटर में से 6 गायों को छुड़वाया गया। एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया। कानून की सख्ती के बावजूद गो तस्करों के हौसले बुलंद हैं। जो निंदनीय है। इस साहसिक कार्य के लिए गोशाला के प्रधान बलबीर शर्मा ने गोरक्षा दल का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed