फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana Women Commission President Renu Bhatia big statement for girls

Kaithal: हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष के बिगड़े बोल... OYO रूम में लड़कियां आरती करने नहीं जाती

Thu, 20 Apr 2023 01:37 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि ओयो रूम में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती हैं।

विज्ञापन
Haryana Women Commission President Renu Bhatia big statement for girls
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ओयो रूम में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती हैं, लड़कियों को ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्याल रखना चाहिए कि कुछ गलत भी हो सकता है। 

विज्ञापन


लड़का या लड़की कॉलेज में आते ही समझने लगते हैं स्वतंत्र- भाटिया
रेनू भाटिया ने कहा कि लड़का या लड़की कॉलेज में आते ही अपने आप को स्वतंत्र मानने लगते हैं। उनको लगता है कि पता नहीं उन्हें क्या मिल गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को लगता है कि वह जो चाहे पहने और जहां मन करें जाएं। साथ ही कहा कि लड़के भी यह सोचने लग जाते हैं कि कॉलेज में आते ही उनका गर्ल फ्रेंड घुमाने का समय शुरू हो गया।
विज्ञापन


कानून के चलते हमारे हाथ बंधे रहते हैं- रेनू
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जितने भी शारीरिक शोषण के मामले आते हैं, वह ज्यादातर लिवइन के होते हैं। जिसके कारण मामलों में दखल देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कानून के चलते हमारे हाथ बंधे रहते हैं। रेनू भाटिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिवइन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को कई मामलों में हाथ बांधे रखने पड़ते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और इसमें बदलाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार टूट रहे- रेनू भाटिया
रेनू भाटिया ने कहा कि इस लिवइन कानून के चलते अपराध कम नहीं हो रहे बल्कि बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की वजह से परिवार टूट रहे है। मामलों में पीड़िता यही बताती है कि आरोपी ने पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर पिलाया और उसके बाद शारीरिक शोषण किया है, क्या लड़कियों को ये पता नहीं होता ऐसी जगहों पर जाएंगी तो कुछ गलत भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed