{"_id":"586a9f6a4f1c1b0f78158c7a","slug":"guhla-mastgarh-smack-nasile","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुहला के मस्तगढ़ में नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुहला के मस्तगढ़ में नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
nasha
- फोटो : कैथ्ाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने गुहला के गांव मस्तगढ़ में छापा मारकर लाखों रुपये कीमत के नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। यहां नशीली दवाओं का अवैध धंधा चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मस्तगढ़ में चल रहे नशीली दवाओं के अवैध धंधे की पुलिस को सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम ने छापा मारा। जहां गांववासी जसपाल सिंह के घर से पुलिस को नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ।
पुलिस ने बाद में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मनोज दहिया को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने दवाओं को देखा तो टीम भी हैरान रह गई। टीम ने यहां से एलप्रेक्स की 76200 गोलियां, डाईफिनोक्सिलेट 4500, क्लोरोडाईजीपोक्साईड 2400, 5 एमटीपी किट सहित अन्य नशीली दवाएं बरामद कीं। जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम समाचार लिखे जाने तक गोलियों की गिनती कर रही थी।
वहीं जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मनोज दहिया ने बताया कि यहां से जो दवाएं बरामद हुई हैं, सभी एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं। इनकी कीमत लाखों रुपये बनती है। पुलिस की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहुंची थी। फिलहाल इनकी कीमत व मात्रा की सूची बनाई जा रही है। साथ ही पुलिस में एनडीपीएस, एमटीपी, ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि गांववासी जसपाल सिंह के घर छापा मारकर पुलिस ने ये दवाएं बरामद की हैं। आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस मामले में नियमानुसार केस दर्ज कर जांच कर रही है।