{"_id":"576ecc634f1c1bdf0cb48238","slug":"gangestar-surendera-gyong-jhajar-jail-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग फरार
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग जेल से पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया। जिस कारण पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सुरेंद्र पर हरियाणा, यूपी, दिल्ली के विभिन्न शहरों में 34 मामले दर्ज हैं, जिसमें से करीब 11 में उसे सजा हो चुकी है। वहीं अधिकतर में वह बरी हो चुका है। पत्रकार परमानंद हत्याकांड सहित व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड में उसे उम्रकैद हो चुकी है। फिलहाल पुलिस सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
23 मई को आया था पैरोल पर बाहर
गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे अपराधियों की जेल बदलती रहती है। इसी के चलते पिछले माह तक सुरेंद्र ग्योंग झज्जर जेल में बंद था। वहां से वह अपने मकान की मरम्मत करवाने के लिए पैरोल पर आया था। उसे 23 मई को पैरोल मिली थी। इसके बाद उसे 21 जून को जेल में वापस पहुंचना था। लेकिन वह निर्धारित अवधि तक जेल में नहीं पहुंचा। चार सप्ताह की पैरोल के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो झज्जर जेल के उपाधीक्षक सत्यवान सिंह ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र जेल में वापस नहीं पहुंचा है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर लिया है।
34 मामले दर्ज हैं ग्योंग के खिलाफ
सुरेंद्र ग्योंग के खिलाफ हरियाणा, यूपी, दिल्ली के कई शहरों में हत्या, डकैती, लूटपाट, अपहरण व मारपीट सहित चोरी के भी करीब 34 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 11 में उसे तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो चुकी है। इन 11 में से भी कई मामलों में उसकी सजा जेल में रहते हुए पूरी हो गई। वहीं कइयों में वह ऊपरी अदालतों से अपील में बरी हो गया। लेकिन पत्रकार परमानंद हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सजा हुई है। वहीं व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड में भी उसे हाईकोर्ट से उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
फिरौती के मामलों में आतंक का पर्याय बन गया था ग्योंग
21वीं सदी के पहले दशक में शहर के व्यापारियों व बड़े घरानों में सुरेंद्र ग्योंग आतंक का पर्याय बन गया था। उस पर एक से बढ़कर एक गंभीर अपराधों में मामले दर्ज हुए। मुख्य रूप से अवैध वसूली के आरोप में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। जिनमें से कइयों में वह बरी हो गया।
हत्या के आरोप में दर्ज हैं 6 केस
ग्योंग के खिलाफ हत्या के आरोप में 6 मामले दर्ज हैं। जिसमें 3 मामलों में वह बरी हो चुका है। दो में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वहीं एक में अभी फैसला आना बाकी है। इसके अलावा लूट, डकैती सहित गंभीर आरोपों में कई मामले दर्ज हैं।
तलाश में जुटी सीआईए की कई टीमें
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीआईए पुलिस की कई टीमें ग्योंग की तलाश में जुटी है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पहले से गिरफ्तार अपराधियों से भी संपर्क कर सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरेंद्र ग्योंग के मामले की सूचना पुलिस को मिली है। उसके खिलाफ पैरोल लेने के बाद फरार होने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमों का गठन कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सत्यवान, प्रभारी, सीआईए वन, कैथल।