{"_id":"b1a5e93aae509a11cd2fca2b225369f0","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ रुपये की दवा, बेटा होने का दावा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार सौ रुपये की दवा, बेटा होने का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चीका में 400 रुपये में बेटा होने की दवा देने की सूचना पर एक करियाना की दुकान पर छापा मारा। छापे के बावजूद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि चीका में एक महिला बेटा होने की दवा देती है। सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. सजीव कुमार, डॉ. किरणदीप कौर, डीपीएम नरेंद्र राणा, बीईई राजेश कुमार ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर दवा लेने के लिए दुकान पर भेजा।
महिला ने फर्जी ग्राहक को 400 रुपये में सात पुड़िया दवा दे दी। दवा मिलने पर इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस दुकान पर छापा मारा जहां महिला ने फर्जी ग्राहक बनी महिला को दवा दी थी। इसी बीच दवा देने वाली महिला मौके से भाग गई। बाद में विभाग की टीम ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नीलम कक्कड़ ने बताया कि बेटा होने की कोई दवा नहीं है। इसके लिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा था। जिस पर फर्जी ग्राहक बनाकर एक महिला को भेजा गया। जहां एक महिला प्रेमलता द्वारा उनकी फर्जी ग्राहक को दवा दिए जाने पर पुलिस को सूचित किया गया।
जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। महिला मौके से भाग गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।