{"_id":"c471e67d7d540d93854993f0de0febb1","slug":"crime-news-kaithal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की खरीद-फरोख्त में एक करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की खरीद-फरोख्त में एक करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की खरीद-फरोख्त में चीका पुलिस ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। सीआईए-3 की जांच के बाद चीका पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच सीआईए-वन को सौंपी है। एसपी को दी शिकायत में वकील कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि 13 जनवरी 2013 को उसकी मुलाकात भवानीगढ़ निवासी हरपाल सिंह, बंदरा निवासी लखविन्द्र सिंह, बरसात निवासी गुरदयाल सिंह, टटियाना निवासी गुरतेज सिंह, धरौली निवासी गुरविन्द्र सिंह, पटियाला निवासी विजय कुमार से हुई।
ये आरोपी जमीन खरीदकर प्लॉटों को खरीदने व बेचने का काम करते थे। शिकायतकर्ता अमरीक सिंह ने बताया उसके पास पटियाला में एक कोठी है। इन आरोपियों ने उसकी कोठी का एक करोड़ 20 लाख सौदा किया। बिचौलिए इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि चीका में आरोपियों के पास दुकानें व प्लॉट हैं। जिसे वे उसको 76 लाख रुपये में दे देंगे ओर शेष राशि सभी आपस में मिलकर उसको दे देंगे।
इस तरह से तय हुए सौदे में उसने उक्त कोठी आरोपियों के नाम करवा दी। लेकिन आरोपियों ने बाद में ना तो उसे पैसे ही वापिस लौटाए और ना ही चीका में जमीन दी। जिस कारण उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई रामचंद्र ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह, लखविन्द्र सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरतेज सिंह, गुरविन्द्र सिंह, पटियाला निवासी विजय कुमार ने जो जमीन अमरीक सिंह को 76 लाख की जो जमीन बदले में देने के लिए कही थी।
उस जमीन को आरोपियों ने चीका निवासी शमशेर सिंह से खरीदा था। आरोपियों ने अभी तक शमशेर सिंह के ही पैसे नहीं दिए है। जिस कारण अब अमरीक सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।