{"_id":"59208ad74f1c1bc213f233f3","slug":"crime-marpeet-auto-driver-bjp-leader-police-case-file-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Sat, 20 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पुलिस ने भाजपा नेता प्रवीन सरदाना की शिकायत पर ऑटो चालक सुरेश कुमार सहित 35 अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया है।
प्रवीन ने शिकायत में बताया कि 18 मई को शाम 7 बजे उसके पिता रमेश सरदाना अपने 2 पोतों को स्कूटी पर लेकर घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ऑटो चालक सुरेश ने उसके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो चालक ने बदतमीजी करते हुए उसके पिता का गला पकड़कर मारपीट की। झगड़े की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और मामला शांत कर वह पिता एवं बच्चों के साथ घर पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर में ऑटो चालक सुरेश 30 से 35 लोगों के साथ उसके महादेव कालोनी स्थित मकान में घुस आया। आरोपी ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। उसने तुरंत हमले की सूचना पुलिस को दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। जाते-जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
दूसरी ओर ऑटो चालक ने भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ऑटो चालक की शिकायत पर जांच कर रही है।
सिटी एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ऑटो चालक की शिकायत पर जांच चल रही है।