{"_id":"589cb5584f1c1be71737a113","slug":"bike-theft-arrested-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन, चेचिस नंबर बदलकर बनाते थे नकली आरसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजन, चेचिस नंबर बदलकर बनाते थे नकली आरसी
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मोटर साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया काबू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-2 पुलिस ने बाइक चोरी कर उसके इंजन और चेचीस नंबर बदलकर व नकली आरसी के साथ बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों ने कई मोटर साइकिल चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार की अगुवाई में एएसआई हवा सिंह, राजेंद्र सिंह, जयकरण, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम शाम के समय जींद रोड बाइपास के प्यौदा रोड पर नाकाबंदी किए हुए थे। पुलिस ने प्यौदा की तरफ से बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों से रुकवाकर बाइक के कागजात दिखाने का कहा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
पूछताछ करने पर उनकी पहचान बलजीत उर्फ लाढ़ा निवासी भीखेवाला नरवाना व बिंद्र उर्फ लीलू निवासी दनौदा खुर्द के रूप में हुई। जांच में बाइक का इंजन व चेचीस नंबरों के साथ छेड़छाड़ करते हुए डाई के साथ दोबारा अंकित होना पाया गया। आरोपियों ने कबूला कि बाइक उन्होंने अदालत परिसर के बाहर से छह महीने पहले चुराई थी। जिस पर जाली आरसी के जरिए इंजन और चेचीस नंबर लगाए हुए थे। मौके पर आरोपियों से 2 बाइकों की आरसी व 0 से 9 अंक तक स्टैंप डाई सेट बरामद किया गया। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।