हरियाणा में आतंकी हमला: अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक... बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, पुलिस ने नकारा
खालीस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा की तरफ से हरियाणा में ग्रेनेड हमले का दावा किया गया है। बब्बर खालसा का दावा है कि अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक हमने किया है। वहीं पुलिस हमले को नकार रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में आतंकी संगठन बब्बर खालसा के तरफ से हमले की चेतावनी दी गई है। हरियाणा के कैथल जिले में पंजाब बॉर्डर से सटी अजीमगढ़ पुलिस चौकी में रविवार ग्रेनेड हमले की अफवाह से सनसनी फैल गई। पहले तो इस सूचना की अफवाह से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। हालांकि बाद में यह सूचना सही नहीं मिली, जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बता दें कि रविवार सुबह के समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें बब्बर खालसा ग्रुप ने सुबह करीब चार बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज सुबह करीब चार बजे हरियाणा की जीनगढ़ चौकी में जो ग्रेनेड हमला हुआ, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं... इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा।
इस पोस्ट के वायरल होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब के पटियाला के एसपी योगेश शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, कैथल पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी चौकी का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि मौके पर कोई ग्रेनेड हमला नहीं हुआ है और क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। सोशल मीडिया पर फैलाए गए इस तरह के भ्रामक संदेशों की जांच की जा रही है।
वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की गहन जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह देश की एकता और शांति को भंग करने की साजिश हो सकती है। बब्बर खालसा जैसे आतंकवादी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अफवाह के बाद पुलिस और प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की है।
पोस्ट में लिखा, पंजाब में सिखों पर जुल्म हो रहा, नहीं किया जाएगा बर्खास्त
खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि पंजाब में सिखों पर जुल्म हो रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार को भी धमकी भरे शब्दों में कहा गया कि दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं।
खालिस्तानी संगठन की ओर से की गई पोस्ट में लिखा है- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह... आज सुबह करीब 4 बजे जीनगढ़ चौकी (हरियाणा) में जो ग्रेनेड अटैक हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैप्पी पाशियां, गोपी नवांशहरिया और मनू अगवान लेते हैं।
पंजाब में सिखों के साथ धक्का हो रहा
आगे लिखा, जितनी देर सरकार सिखों के साथ जुल्म करने से नहीं हटेगी और परिवारों को परेशान करने से नहीं हटेगी, उतनी देर ये हमले जारी रहेंगे। पटियाला और नाभा के थानों की तरह पूरे पंजाब में सिखों के साथ धक्का हो रहा है, जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा। सिखों को गुलामी का एहसास कर लेना चाहिए और तुम्हारे गले में गुलामी के तख्ते नहीं डाले जाएंगे। बाकी हमारी तरफ से ऐलान है कि दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं, बहुत जल्दी मिलते हैं। जंग जारी है।
10 सितंबर को चंडीगढ़ में किया था ग्रेनेड हमला
पोस्ट करने वाला हरप्रीत सिंह, जिसे 'हैप्पी पासियां' के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी नागरिक है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ जुड़ा है। उस पर 10 सितंबर 2024 में चंडीगढ़ में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने का आरोप है, जिसे पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ 'रिंदा' के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था।
पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है हैप्पी पासियां
हैप्पी पासियां अमृतसर के अजनाला के गांव पासियां का रहने वाला है। आतंकी अर्श डल्ला की कनाडा में गिरफ्तारी की चर्चा के बाद एक दम से पासियां एक्टिव हुआ और पंजाब के थानों में ग्रेनेड हमले का सिलसिला शुरू हो गया। एक के बाद एक पंजाब में कुल 12 ग्रेनेड हमले और एक आईईडी हमले की कोशिश हुई है।