फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   alcohol, drink, one die, kaithal

जहरीली शराब पीने से एक की मौत, एक गंभीर

Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
alcohol, drink, one die, kaithal
अस्पताल में गंभीर का चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव कोटड़ा के निकट स्थित ईंट भट्ठे के बाहर जहरीली शराब पीने से दो की हालत बिगड़ गई, जिसमें से एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। किठाना गांव में जहरीली शराब पीने से हुई व्यक्ति की मौत को लेकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मामला तीन दिन पूर्व का है। जब गांव कोटड़ा में एक बच्चे की छठी की खुशी में ईंट भट्ठे के निकट बैठकर दो व्यक्तियों ने शराब पी। उस दिन तो शराब का कोई असर नहीं हुआ। इसके अगले ही दिन शराब ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक हालत गंभीर होने पर दोनों को सोमवार को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां किठाना निवासी कृष्ण कुमार की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कोटड़ा निवासी करण सिंह अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। करण सिंह के पुत्र रोहताश ने बताया कि उसका पिता करण सिंह (60) कोटड़ा के नजदीक स्थित भट्टे पर चौकीदार का काम करता है। शनिवार शाम को गांव की वाल्मीकि बस्ती में एक बच्चे की छठी कार्यक्रम में अपने साथ किठाना निवासी कृष्ण कुमार (45) के साथ शिरकत करने के लिए गया था। कृष्ण कुमार भी भट्टे पर ही मेहनत-मजदूरी करता है। इस कार्यक्रम में दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद दोनों घर लौट आए। रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर गांव में दुकान पर दवाई दिलवाई। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ज्यादा हालात खराब होने पर अस्पताल में दाखिल करवाया। रोहताश ने बताया कि कृष्ण की मौत हो गई।
विज्ञापन


डा. राजेश ने बताया कि दोनों की हालत जहरीली शराब के कारण बिगड़ी है। जिसमें से एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

वहीं राजौंद थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के पास फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed