फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accused surrendered in the court In the constable recruitment paper leak case in Haryana

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: 50 हजार के इनामी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण, पांच दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 13 Oct 2021 07:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 07:18 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी कुलदीप निवासी खांडाखेडी जिला हिसार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए कैथल पुलिस निरंतर प्रयासरत थी।

विज्ञापन
accused surrendered in the court In the constable recruitment paper leak case  in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के आरोपी कुलदीप ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में अब तक 41 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन



एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी कुलदीप निवासी खांडाखेडी जिला हिसार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए कैथल पुलिस निरंतर प्रयासरत थी। जिस दबाव के चलते आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: हरियाणा की बड़ी खबरें: रेवाड़ी में दिनदहाड़े बैंक कैशियर से लूट, सोनीपत में सीएम मनोहर लाल के दौरे का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी राजकुमार निवासी खांडा खेडी ने आंसर की अपने भाई कुलदीप को दी गई थी। आरोपी राजकुमार नेे आंसर की अपने घर पर नरेंद्र व नवीन निवासी माजरा प्याउ धर्मबीर व निहाल को दी थी। उसने इसके बदले एडवांस के तौर पर 20 लाख रुपये भी प्राप्त किए थे। जिसमें से उसने 12 लाख रुपये अपने भाई राजकुमार को दे दिए थे, जबकि 8 लाख रुपये खुद अपने पास रख लिए थे।


आरोपी राजकुमार के कब्जे से पुलिस ने 11 लाख रुपये पहले ही बरामद कर लिए। कुलदीप की गिरफ्तारी से पहले कैथल पुलिस ने 2-2 लाख रुपये के दोनों इनामी अपराधियों तथा 50-50 हजार रुपये के इनामी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed