फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident, two byke, police worker dead, kaithal

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पुलिस कर्मचारी की मौत

Mon, 15 May 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 15 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident, two byke, police worker dead, kaithal
सड़क दुर्घटना।
पूंडरी मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हरियाणा पुलिस में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहेड़ा निवासी मृतक के चाचा राजपाल ने बताया की उसका भतीजा नरेश कुमार कुरुक्षेत्र में पुलिस में कार्यरत था। रविवार को दोपहर 12 बजे के आसपास अपने घर रोहेड़ा बाइक पर आ रहा था कि राजौंद पूंडरी मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास सामने से आ रहे बाइक चालक अलेवा निवासी संजय ने  उसके भतीजे को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर अलेवा निवासी संजय के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


रोहेड़ा निवासी हरियाणा पुलिस कर्मी मृतक नरेश कुमार का अंतिम संस्कार गांव रोहेड़ा में किया गया। उसके अंतिम संस्कार में जहां गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे वहीं हरियाणा पुलिस की टुकड़ी द्वारा उसे अंतिम सलामी दी गई। अचानक से घटी इस घटना में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पाला राम पहले ही गुजर चुके हैं। घर में परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से भैंस की मौत
धात्ता पट्टी में बिजली का करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे उसने भैंस को जोहड़ में पानी पिलाने के लिए खोला जैसा ही भैंस कुछ दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरने लगी तो खंभे की सपोर्ट के लिए लगाई गई तार में करंट होने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed