{"_id":"599b28b04f1c1b1b048b474f","slug":"91503340720-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पति सहित चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तितरम के गांव सिसला में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तितरम थाना पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सफीदों गांव हंत निवासी महाबीर ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन कविता की शादी गांव सिसला निवासी पवन के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन को चार लड़कियां हुई। लड़का न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। दबाव में आकर उसकी बहन ने 16 अगस्त की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महाबीर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। तितरम थाना एसएचओ रामचन्द्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पति पवन, देवर संजू, सास रामरति व ससुर रामफल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।