फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसानों को टयूबवैल कनेक्शन देने का प्रोजेक्ट रूका

किसानों को टयूबवैल कनेक्शन देने का प्रोजेक्ट रूका

Mon, 13 May 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसानों को टयूबवैल कनेक्शन देने का प्रोजेक्ट रूका
कैथल। सरकार द्वारा किसानों को तत्काल स्कीम के तहत नए ट्यूबवेल कनेक्शन देने का प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है। प्रोजेक्ट रुकने पर किसानों में सरकार व विभाग के प्रति गहरा रोष है। वहीं किसानों ने बिजली निगम पर यह भी आरोप लगाया है कि खेतों में कनेक्शन देने के लिए पाइपलाइन भी डलवा दी है। लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस प्रोजेक्ट पर कोई कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

किसान अशोक कुमार, रामकुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में डिफाल्टर हुए किसानों के कनेक्शन कटने के बाद उनके बिल माफ कर दोबारा कनेक्शन देने के लिए केवल 30 हजार रुपये जमा करानेेेेे की निगम ने डिमांड रखी थी। जिस पर कुछ समय तो काम चला लेकिन अब पिछले छह महीने से पाइपलाइन डलने के बाद काम रुक गया है।
विज्ञापन

किसान नसीब सिंह व हजूर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा आदेश देने के बाद भी प्रोजेक्ट पर निगम द्वारा कोई कार्य नहीं करने के कारण खेतों में सिंचाई करने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के एसई बलजीत रंगा ने बताया कि सरकार द्वारा 2018 में यह कनेक्शन देने का फैसला लिया गया था। जिसमें जिला में कुल 3648 को यह कनेक्शन मिलने थे। लेकिन इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की पूरी कार्रवाई सरकार द्वारा की जानी है। उन्होंने बताया कि अभी तक निगम के पास किसानों की सिक्योरिटी निगम के पास नहीं आई है। इस प्रक्रिया का सभी किसानों द्वारा सिक्योरिटी जमा कराने के बाद पूरा होने की संभावना है।

रंगा ने कहा कि मामले में निगम केवल सरकार का एक माध्यम है। सरकार जैसा ही आदेश देगी वैसे ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के कारण भी यह समस्या आ रही है। 23 मई को चुनाव का फैसला आने के बाद इस पर कोई गाइड लाइन आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed