फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दहेज के लिए पति ने पत्नी पर कैंची मारकर किया हत्या का प्रयास

दहेज के लिए पति ने पत्नी पर कैंची मारकर किया हत्या का प्रयास

Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए पति ने पत्नी पर कैंची मारकर किया हत्या का प्रयास
पति ने पत्नी को कैंची मारकर किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दहेज के लिए पत्नी पर कैंची से हमला कर हत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के पेट, चेहरे व हाथ पर कैंची के निशान है। पूंडरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी के गांव फतेहपुर निवासी महिला गुरमीत कौर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट भी करते थे। पांच अगस्त को उसके पति ने उसको दहेज लाने के लिए दबाव बनाया। उसके मना करने पर पति ने कैंची से उसपर हमला कर दिया। हमले में उसके पेट और चेहरे पर कैंची लगी है। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिला करवाया गया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उस पर हत्या के इरादे से कैंची से हमला किया है। उसको प्रताड़ित करने में विनोद, महिला सुनीता व बच्ची का भी सहयोग है। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित चार के खिलाफ 307, 323, 406, 498, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed