फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति पुलिस ने किया काबू

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति पुलिस ने किया काबू

Fri, 15 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति पुलिस ने किया काबू
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति पुलिस ने किया काबू
विज्ञापन

कैथल। विवाहिता की दहेज हत्या मामले में राजौंद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उसे न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसपी आस्था मोदी ने बताया कि दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करने वाले ढाटरथ निवासी कपिल के ब्यान पर केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि उसकी बहन की शादी 23 नवंबर 2015 को हिंदू रीति-रिवाज अनुसार विक्की निवासी कसान के साथ संपनर्न हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे ओर बाइक व नकदी की मांग करते हुए विवाहिता को तंग करने लगे। उषा रानी ने करीब एक वर्ष हर्ले पुत्री को जन्म दिया तो उसे पुत्र पैदा नहीं करने के ताने दिए जाने लगे। बच्ची के जन्म पर सोने की चैन व बाइक की मांग की जाने लगी। इसी बीच उषा के भाई ने बहन का घर बसाने के लिए ससुराल जनों को नकदी देनी भी बताई गई है। 9 दिसंबर की शाम कपिल को सूचना मिली कि उषा ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे कैथल के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है। जहां मायके वालों के पहुंचने पर उषा मृत मिली। थाना राजौंद में दर्ज मामले की जांच सबइंस्पेक्टर रामकिशन द्वारा करते हुए कसान में रेड मारकर आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed