फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ाड़ला ड्रेन पर लड़की चुगने गई दो महिलाओं से गैंगरेप की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार

ाड़ला ड्रेन पर लड़की चुगने गई दो महिलाओं से गैंगरेप की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
ाड़ला ड्रेन पर लड़की चुगने गई दो महिलाओं से गैंगरेप की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार
पाड़ला ड्रेन पर लकड़ी लेने गई महिलाओं से गैंगरेप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पाड़ला ड्रेन पर लकड़ी लेने गई दो महिलाओं से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। हालांकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, लेकिन पुलिस ने पहचान दूर कर ली है। पीड़ित महिलाओं ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शिनाख्त भी कर ली है। इस मामले में एसपी आस्था मोदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया था। जिसमें डीएसपी तरूण सैनी के नेतृत्व में सीआईए-वन के इंस्पेक्टर महाबीर सिंह व महिला थाना एसएचओ निर्मला को शामिल किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी व एससी एक्ट सहित दूसरी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कैथल से शनिवार को जरनैल, रमेश और शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले का खुलासा एसआईटी इंचार्ज डीएसपी तरूण सैनी महिला थाने में प्रेसवार्ता में किया।
ये था मामला
एक दिसंबर को जींद रोड स्थित एक बस्ती की महिलाओं ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वे पाड़ला ड्रेन पर लकड़ी लेने गई थी। उनके साथ बस्ती की आठ छोटी लड़कियां भी थीं। वहां खेत में काम करने वाले ढांड रोड स्थित कांबोज कालोनी के जरनैल सिंह ने कहा कि हमारे खेत के पास लकड़ी लेने क्यों आती हो, इस बात को लेकर आरोपी ने छोटी लड़कियों को पकड़ लिया। इसके बाद अन्य चार आरोपी भी वहां आ गए। लड़कियों के साथ आई दो महिलाओं ने जब छोटी लड़कियों को छुड़वाया तो आरोपियों ने छोटी लड़कियों को तो छोड़ दिया और महिलाओं को पकड़ लिया। पीड़ित महिलाओं में एक छह माह की गर्भवती भी थी। जरनैल सिंह सहित पांच आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जब छोटी लड़कियों ने घर पर जाकर यह सूचना दी और महिलाओं को छुड़वाने आए व्यक्ति कर्मबीर पर भी हमला कर दिया। जिसमें वह घायल है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी। एसपी आस्था मोदी ने इस मामले में जांच में एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी करता था लकड़ी लेने आने वाली लड़कियों की रेकी
पुलिस का दावा है कि, गिरफ्तार किया गया आरोपी जरनैल सिंह किसी किसान के खेत में नौकर है। आरोपी को पता था की रोजाना बस्ती की महिलाएं ड्रेन पर लकड़ी लेने के लिए आती थी। आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। आरोपी ने पहले रेकी की। इसके बाद घटना के दिन अपने साथी अमरगढ़ गामड़भी निवासी रमेश, शमशेर व अजय उर्फ हाजी व जगदीश को फोन कर बुलाया। सभी आरोपी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पहले तीन छोटी बच्चियों से छेड़छाड़ की। इसके बाद बच्चियों को छोड़ महिलाओं से गलत काम किया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पीड़िताओं के मामा कर्मबीर ने जब आरोपी जरनैल सिंह को पकड़ लिया तो दो आरोपी उस पर लाठी व डंडों से हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना स्थल से मिले पीड़ित महिला के बाल, बालों का हेयर बैंड (क्लिप), खून व फटे हुए कपड़ों से दुष्कर्म मामले की पुष्टि करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed