{"_id":"598ca81e4f1c1b4a228b476e","slug":"61502390302-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से नहीं रूक रही है मोटर साइकिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले से नहीं रूक रही है मोटर साइकिल चोरी
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोर जिले में अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में चीका निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को वह गांव भागल में गया था। वहां से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल बलविन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव नौच निवासी सतपाल ने बताया कि 19 जुलाई की शाम को गांव नौच से चोर उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल विरेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में गांव ढांड से चोर एक स्कूटी चोरी कर ले गए। उत्तराखंड निवासी संदीप ने बताया कि 7 अगस्त को ढांड से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।