फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मां बेटी पर युवक को पीटने का मामला दर्ज, बाद में मां-बेटी ने दी छेड़छाड़ की शिकायत

मां बेटी पर युवक को पीटने का मामला दर्ज, बाद में मां-बेटी ने दी छेड़छाड़ की शिकायत

Fri, 01 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मां बेटी पर युवक को पीटने का मामला दर्ज, बाद में मां-बेटी ने दी छेड़छाड़ की शिकायत
मां बेटी पर युवक को पीटने का मामला दर्ज, बाद में मां-बेटी ने दी छेड़छाड़ की शिकायत
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कानूनगो मोहल्ले में मां-बेटी पर एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं महिलाओं ने बाद में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस में शिकायत दी है। जिस पर अभी केस दर्ज नहीं हो पाया है।
राजौंद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि कानूनगो मोहल्ला निवासी मां-बेटी ने 7-8 अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर बुधवार को हमला कर दिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसने कहा कि केस दर्ज होने के बाद अब वे उस पर झूठे आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मां-बेटी अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची। जहां उन्होंने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन उनकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं हो पाया है। महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि यह मारपीट का मामला है, इसकी जांच सिटी पुलिस कर रही है। वहीं सिटी एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि उनके पास कुलदीप की मारपीट की शिकायत आई थी, जिस पर उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। अगर मां-बेटी के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है तो वह उसकी शिकायत महिला थाने में दे सकती हैं। उधर शिकायत पर जांच कर रही एक महिला पुलिस कर्मचारी का कहना है कि वह शिकायत मिलते ही मौके पर गई थी। लेकिन स्वयं लड़की व उसकी मां ने शिकायत पर 2 दिन का समय मांगा था, जिस पर उन्होंने केस दर्ज नहीं किया। वीरवार को फिर लड़की व उसकी मां ने समय मांगा है। शिकायत में मां-बेटी ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक का उनके पड़ोस में आना-जाना है। वह युवक उसकी लड़की को परेशान करता है। फोन पर गलत मैसेज भेजता है और उसकी लड़की से जबरदस्ती शादी करने की बात करता है। जबकि उसकी लड़की ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। लेकिन उसके पड़ोसी भी युवक का साथ देते हैं। 3 दिन पहले आरोपियों ने मिलकर रात को उस पर व उसकी बेटी पर हमला कर दिया। उनसे मारपीट एवं छेड़छाड़ की गई। आरोपी युवक ने उसकी बेटी पर तेजाब डालने का प्रयास भी किया। उन्होंने चोट लगने पर एमएलआर कटवाकर कार्रवाई के लिए सिटी थाना व महिला थाने में शिकायत दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed