{"_id":"5c782c91bdec2273952189d9","slug":"41551379601-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर दुकानदार से 1.37 लाख रुपये की राशि छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर दुकानदार से 1.37 लाख रुपये की राशि छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर दुकानदार से 1.37 लाख रुपये छीनी
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव भूना के निकट एक दुकानदार से पिस्तौल के बल पर अज्ञात युवकों ने 1.37 लाख रुपये छीन ली। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पूंडरी में एक किताबों की दुकान चलाता है। 27 फरवरी को वह अपने साथी गुरमीत के साथ कार से कई गांव में स्कूलों से अपनी किताबों की पेमेंट लेने के लिए निकले थे। दोनों पहले गांव धौंस व कांगथली गए जहां से 1 लाख 37 हजार रुपये की पेमेंट ली और इसके बाद गांव भूना जा रहे थे। जब वह गांव भूना के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार आई। जिसमें सवार चार-पांच अज्ञात युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। इन युवकों ने पिस्तौल तानते हुए कहा कि जो कुछ तुम्हारे पास है, वह दे दो। इसके बाद वे उनसे 1.37 लाख रुपये व एक सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।
एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट कर रुपये छिनने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।