{"_id":"5c72e548bdec22736e4ed3af","slug":"41551033672-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक से बरामद की कैंटीन की 10 ब्रांडों की अलग-अलग 34 शराब की बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक से बरामद की कैंटीन की 10 ब्रांडों की अलग-अलग 34 शराब की बोतलें
विज्ञापन
आर्मी कैंटीन की 10 ब्रांडों की अलग-अलग 34 शराब की बोतलें बरामद
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आबकारी विभाग ने रविवार को एक पूर्व सैनिक से आर्मी कैंटीन से लाई गई 10 ब्रांडों की शराब की 34 बोतल बरामद की है। इन बोतलों पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ है।
सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, एएसआई महीपाल व हेड कांस्टेबल राजकुमार ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पूर्व सैनिक कैंटीन से सस्ते रेट पर मिलने वाली शराब को बाहर लोगों को महंगे रेट पर बेचकर मुनाफा कमाता है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रिटायर्ड फौजी को 34 बोतलों सहित पकड़ लिया। आरोपी गाड़ी की डिक्की में यह शराब लिए हुए था। बताया जा रहा है कि आरोपी रिटायर्ड फौजी है, जो कि कैंटीन में ही नौकरी करता है।
एक्साइज इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक ने बताया कि पूर्व सैनिक से एक्साइज टीम ने 34 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी है। जिन पर सीएसडी ओनली लिखा हुआ और इन्हें बाहर नहीं बेचा जा सकता। पूरी रिपोर्ट कैंटीन अधिकारियों को भेजी गई है। वे इस मामले में जुर्माना कर सकते हैं।