{"_id":"5a1c5e134f1c1b6e468b6cbe","slug":"31511808531-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में घुसकर पिस्तौल से पिस्तौल से कातिलाना हमला करने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में घुसकर पिस्तौल से पिस्तौल से कातिलाना हमला करने वाला आरोपी काबू
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में घुसकर कातिलाना हमला करने वाला आरोपी काबू
पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल, तीन कारतूस किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मामूली वजह कारण से तैश में आकर फैक्ट्री में घुसकर पिस्तौल से गोली दागते हुए कातिलाना हमला करने के आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से चले कारतूस का खोल बरामद करने के अलावा आरोपी के कब्जे से उसका लाइसेंस, पिस्तौल, 3 कारतूस व आरोपी की गाड़ी कब्जे में ले ली है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर जसवंत की अगुवाई में एएसआई कुलविंद्र सिंह की टीम ने आरोपी अशोक कुमार निवासी गांव गढ़ी को करनाल बाईपास चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गाड़ी के डैशबोर्ड पर रखा हुआ आरोपी का लाइसेंसी पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद कर लिए है। रबारिया मोहल्ला कैथल निवासी जॉनी उर्फ चंद्रमोहन ने ढांड रोड पर फाल सीलिंग लोहा पत्ती की फैक्ट्री लगाई हुई है। जिसकी शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 25 नवंबर रात करीब 9 बजे आरोपी कार पर सवार होकर फैक्ट्री में घुसा गया। जहां उसका पार्टनर व चचेरा भाई भी मौजूद था। किसी मामूली वजह पर तैश में आए आरोपी ने पिस्तौल से जॉनी पर 2 फायर दागे गए। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया। रंजिश की वजह मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी बताई गई है।