{"_id":"5c154daabdec225565402f85","slug":"181544900010-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात भैंसों की मौत से किसानों को भारी नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात भैंसों की मौत से किसानों को भारी नुकसान
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सात भैंसों की मौत से किसानों को भारी नुकसान
कैथल। जहरीले पदार्थ के प्रभाव से पूंडरी में एक किसान की सात भैंसों की मौत हो गई। जिससे परिवार को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी के वार्ड नंबर 13 निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास 10 भैंसें थीं। जिनको उसने पास में ही एक मकान में बांधा हुआ था। 14 दिसंबर की रात को किसी ने उनकी भैसों के आगे धूंए में जहरीला पदार्थ डाल दिया। दम घुटने से 7 भैसों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 गभीर रूप से झुलस गई हैं। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।