{"_id":"5a0b37d54f1c1b68678bbaa4","slug":"181510684629-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को कुछ देर के लिए हुआ कोहरा...लील गया एक की जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को कुछ देर के लिए हुआ कोहरा...लील गया एक की जिंदगी
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
कैथल। सोमवार रात को घना कोहरा होने के कारण गांव क्योड़क के पास हुए सड़क हादसे में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति खेतीबाड़ी का काम करता था। मृतक के बेटे रवि व दीपक ने बताया कि उसके 40 वर्षीय पिता विक्रम रात करीब 9 बजे खेतों से बाइक पर घर आ रहे थे। एक अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को कुछ ही समय के लिए कोहरा छाया था। इसी बीच यह हादसा हो गया। क्योड़क चौकी इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।