{"_id":"5abbe5194f1c1bfa298b46f4","slug":"171522263321-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दुकान से सामान लेते समय हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में युवक की हत्या के आरोपी युवक तथा वारदात में लिप्त आरोपी की मां को थाना प्रबंधक चीका द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक के कब्जा से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई। आरोपी का 28 मार्च को न्यायालय के आदेशानुसार 9 अप्रैल तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि मिल्ट्री से रिटायर्ड गुरदेव सिंह निवासी लांडाहेड़ी (डेरा जीवन कोट) का 24 वर्षीय पुत्र मेहर सिंह (पंच ग्राम पंचायत) 20 मार्च को अपनी परचून की दुकान पर बैठा था, जहां से सामान खरीद रहे गांव के ही हैप्पी उर्फ जोरा सिंह के साथ कहा-सुनी हो गई, जिसका बाद में पंचायत द्वारा बीच-बचाव कर समझौता करवा दिया गया। 25 मार्च को मेहर सिंह व उसकी बुआ के लड़के तथा हैप्पी की मां अपने परिजनों सहित जोधवा गांव के गोगा मेड़ी मेला में गए हुए थे, जहां महिला व मेहर सिंह का मामूली झगड़ा हुआ। शाम करीब 8 बजे घर पहुंच चुकी महिला ने करीब 9 बजे उनके मकान के सामने बाइक पर मेले से लौट रहे मेहर सिंह की मोटरसाइकिल रुकवाई गई तथा तलवार, कृपाण व डंडों से लैस आरोपी लड़ाई-झगड़ा करने लगे, जिनके पास खड़ी जोरा सिंह की मां ने मेहर सिंह की हत्या करने के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों के हमले दौरान घायल हुए पंच मेहर सिंह को कैथल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया, जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसमें हैप्पी व उसकी करीब 45 वर्षीय आरोपी माता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जोरा सिंह के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई तथा महिला को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
हत्या के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
वारदात में प्रयोग की गई तलवार बरामद
फोटो संख्या-19