फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर की एक कॉलोनी में युवती से दुष्कर्म, मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास

शहर की एक कॉलोनी में युवती से दुष्कर्म, मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में युवती से दुष्कर्म, मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास
युवती से दुष्कर्म, मां के साथ दुष्कर्म के प्रयास कर आरोप
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की घटना, युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म व उसके मां से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
शहर की कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि छह महीने से गांव सौंगरी निवासी कुलदीप के साथ उसकी शादी की बात चल रही थी। कुलदीप ने इसी बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कई बार इसका विरोध किया लेकिन आरोपी ने उसे व उसके मां को गोली मारने की धमकी देकर उसे 14 से 15 बार दुष्कर्म किया है। 28 जुलाई की शाम कुलदीप उसके चचेरे भाई प्रमोद ने उससे छेड़छाड़ की। 28 नवंबर को शाम करीब पांच बजे वह और उसकी मां घर से बाहर बाजार जाने के लिए खड़ी थी। तभी कुलदीप ने उसकी ओर गलत इशारा किया, जिसे उसकी मां ने देख लिया। इस बात पर उनकी कहासुनी हुई और उसकी मां ने कुलदीप को थप्पड़ भी मारा। 29 नवंबर की रात 11 बजे कैथल निवासी अंकेश उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसकी मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। अंकेश और गौरव ने उनको अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि वह अभी तक अपनी इज्जत के डर से घर पर बैठी रही। वह आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहती है। आरोपियों से उनके परिवार को खतरा है।
विज्ञापन

एसआई दर्शना देवी ने बताया कि पुलिस ने गांव सौंगरी निवासी कुलदीप, प्रमोद, अंकेश व गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed