{"_id":"593c3e6d4f1c1b873e8b45a2","slug":"171497120365-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर सेल्जमेन पर चाकुओं से हमला करने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर सेल्जमेन पर चाकुओं से हमला करने वाले दो आरोपी काबू
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर हमला करने वाले दो आरोपी काबू
कैथल। रात करीब तीन बजे ढांड पेट्रोल पंप पर सो रहे सेल्समैन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के मामले को सीआईए-1 पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
षडयंत्र के तहत जानलेवा हमले का सूत्रधार गांव सिरसल में केमिस्ट की दुकान करने वाला आरोपी पाया गया। जिसने गांव के 2 युवकों को हमला करने की एवज में 10-10 हजार रुपये देने का लालच देते हुए अपनी बाइक उपलब्ध करवाई थी। दोनों आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश कर दिए गए। पुलिस ने वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करने के लिए एक आरोपी को एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि 29 मई की देर रात धेरडू रोड कौल स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन महावीर निवासी कारसा चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 3 बजे रविंद्र कुमार निवासी कौल ने पंप मैनेजर महावीर को मोबाइल पर सूचना दी कि सेल्समैन महावीर को किसी ने चाकुओं से बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महाबीर ने बताया कि बाइक पर सवार होकर आए 2 युवकों में से एक ने अचानक चाकुओं से छाती, कोख, बाजू व टांग पर हमला कर दिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-1 पुलिस सौंपी गई।
एसपी ने बताया कि सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में मामले की जांच एएसआई रमेश कुमार की टीम ने करते हुए सिरसल निवासी आरोपी जगदीश व विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। जगदीश की अपने गांव में ही केमिस्ट की दुकान है। उसकी गांव निवासी विशाल व सोनू के साथ दोस्ती है। इससे पहले वह जिला करनाल के गांव कारसा रोड में उसने करीब 7 वर्ष तक केमिस्ट की दुकान थी। जहां उसकी बुआ है। वहीं पर उसकी कारसा रोड निवासी महावीर व सुखबीर के साथ मामूली कहासुनी के कारण रंजिश चल रही थी। सुखबीर इस समय डाकिया लगा हुआ है। महावीर कौल पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। घटना से पहले आरोपी जगदीश ने आरोपी सुनील व सोनू को महावीर की पहचान करवाई थी। घटना वाली रात तीनों ने इकट्ठे शराब सेवन किया था। आरोपी सोनू कातिलाना हमला के किसी अन्य मामले में पहले ही करनाल जेल न्यायिक हिरासत में है। जिसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी विशाल का शनिवार को अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।