{"_id":"5d1640a18ebc3e3c6c03970d","slug":"15617394059-kaithal-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादूपुर-नलवी पर हरियाणा मंत्रिमंडल का फैसला किसानों से विश्वासघात करने वाला तुगलकी फरमान-सुरजेवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दादूपुर-नलवी पर हरियाणा मंत्रिमंडल का फैसला किसानों से विश्वासघात करने वाला तुगलकी फरमान-सुरजेवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि दादूपुर-नलवी नहर परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि की अधिसूचना रद्द करने और जमीन किसानों को लौटाने के लिए मुआवजा राशि ब्याज समेत लौटाने की शर्त थोपने वाला फैसला गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर भाजपा मंत्रिमंडल के इस गलत और किसान विरोधी फैसले को बदलते हुए किसानों से न्याय किया जाएगा। यहां जारी विज्ञप्ति मेें सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले पांच सालों से लगातार किसानों से भद्दा मजाक और अपमान कर रही है। भाजपा राज में हरियाणा गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है, जहां हर रोज तीन हत्याएं, पांच दुष्कर्म और दस से अधिक अपहरण की घटनाएं हो रही हैं।
फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता व नेता विकास चौधरी की दिनदिहाड़े हत्या की कड़ी निंदा करते हुए सुरजेवाला ने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोल बाला है और इस माहौल के लिए सिर्फ सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जांच व दोषियों को सख्त कानूनी सजा की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी व अपनी ओर से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।