फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो साल से कर रहा था शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान, इंकार किया तो घर में लगाई आग, लाखों का नुकसान

दो साल से कर रहा था शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान, इंकार किया तो घर में लगाई आग, लाखों का नुकसान

Fri, 21 Jun 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो साल से कर रहा था शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान, इंकार किया तो घर में लगाई आग, लाखों का नुकसान
कैथल। थाना सदर एरिया के एक गांव में एक महिला को गांव कुल्तारण निवासी एक व्यक्ति दो साल से अवैध संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था। महिला द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी ने महिला के मकान में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लगा दी। आग से महिला का काफी नुकसान हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर खेतों में काम करते हुए आरोपी की जहरीले पदार्थ के प्रभाव के कारण मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी ने 15 दिन पहले भी महिला पर तेजाब फेंका था, लेकिन उस समय महिला का चेहरा बच गया था, कुछ तेजाब के छींटे महिला पर पड़े थे। उस दौरान महिला ने केस दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव कुल्तारण निवासी रामकुमार दो साल से उसे परेशान कर रहा था। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। वह मोबाइल पर गाली-गलौज कर उससे अश्लील बातें करता था। जब उसने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया और उसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे कहा कि एक घंटे में ही तू देख तेरे घर में क्या करता हूं। उसने आग लगाने की धमकी देकर मंगलवार रात करीब 2 बजे उनके घर में आग लगा दी। वे सभी एक दूसरे कमरे में सोए हुए थे। जब तक उन्हें आग लगने का पता चलता, तब तक उस कमरे में रखा फ्रिज, कूलर, मशीनें सहित अन्य सामान जल गया। महिला के पति ने कहा कि आरोपी ने आग लगाने से पूर्व घर से नकदी व आभूषण भी चोरी किए हैं। महिला ने कहा कि आरोपी इससे पूर्व करीब 15 दिन पहले भी घर में घुसा था और उस पर उसने तेजाब फेंक दिया था। उन्होंने समाज में सम्मान के चलते पुलिस में शिकायत नहीं दी थी। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना और उसने उनके घर में घुसकर आग लगा दी और फरार हो गया। उसे भागते हुए कुछ लोगों ने भी देखा था। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि आरोपी की खेत में काम करते हुए जहरीला पदार्थ निगले जाने के कारण बुधवार को हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत होने पर उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान आरोपी की गुरुवार को दिन में 11 बजे एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव कुल्तारण निवासी रामकुमार के खिलाफ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालते हुए इनकार करने पर घर में आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

दूसरी ओर क्योड़क पुलिस चौकी इंचार्ज रामबीर ने बताया कि मृतक रामकुमार के भाई की सूचना अनुसार रामकुमार की खेतों में काम करते हुए जहरीले पदार्थ के प्रभाव के चलते मौत हो गई। पुलिस ने इस सूचना अनुसार धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed