फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रिश्ता करवाने के नाम पर ले गए तरावड़ी, जबरन अश्लील वीडियो बनाकर दी दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी, 1.50 लाख रुपये वसूल

रिश्ता करवाने के नाम पर ले गए तरावड़ी, जबरन अश्लील वीडियो बनाकर दी दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी, 1.50 लाख रुपये वसूल

Sat, 08 Jun 2019 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
रिश्ता करवाने के नाम पर ले गए तरावड़ी, जबरन अश्लील वीडियो बनाकर दी दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी, 1.50 लाख रुपये वसूल
कैथल। कलायत में एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाते हुए पांच लोगों ने डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए और 20 लाख रुपये की राशि न देने पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कलायत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साले के रिश्ते के लिए उसने गांव कुराड़ निवासी राजपाल से बातचीत की थी, जो रिश्ते करवाने का काम करता है। राजपाल ने उसके मोबाइल पर एक लड़की की फोटो भेजी व कहा कि वे लड़की देखने के लिए जाएंगे। चार जून को राजपाल उसकी दुकान पर आया और उसे लड़की देखने के लिए चलने को कहा। बीच रास्ते में आरोपी ने कहा कि जिस लड़की को वे देखने जा रहे हैं, उसकी बहन पिहोवा में रहती है, जिसे वे साथ लेकर जाएंगे और वही शादी की बात करेगी। पिहोवा से उस लड़की को साथ लेकर वे तीनों तरावड़ी चले गए। जैसे ही वे तरावड़ी पहुंचे तो उसके कुछ समय बाद एक 20-22 वर्ष की लड़की उस घर में आई। लड़की के आते ही राजपाल, पिहोवा वाली लड़की व घर में मौजूद एक महिला उन्हें अकेला छोड़ कर घर से बाहर चले गए। थोड़ी देर में दो युवक लाठी व एक पिस्तौल लेकर वहां आए और लड़की छेड़ने का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बंदूक तानकर उसके सारे कपड़े निकलवा लिए और वीडियो बना ली। बाद में दोनों लड़कों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी कम करते-करते 10 लाख रुपये तक आ गए। इस पर उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बताए स्थान पर आरोपी कलायत में डेढ़ लाख रुपये लेने चले गए। करीब चार घंटे बाद पिहोवा वाली लड़की ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये तो उन्होंने ले लिए बाकी के पैसे कहां देने हैं, इसके लिए वे फोन करके बता देंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। राजपाल ने ही इन सबके साथ मिलकर उससे डेढ़ लाख रुपये ठगे है। मांग के अनुसार बाकी बचे रुपये न देने कि एवज में आरोपी उसे झूठा दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई रमेश कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

थाना कलायत प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को को काबू कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed