{"_id":"5ce2d99bbdec22076c4ed5bc","slug":"15583707681332-kaithal-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवन में एटीएम बदल कर उड़ाए 32 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवन। एटीएम बदल कर खाते से 32 हजार रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। गांव उम्मेदपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक कांगथली में है। उसी खाते का एटीएम उसके पास में है। वह एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए सीवन के मेन रोड पर स्थित ओबीसी के एटीएम में गया। वहां पर एक युवक पहले से मौजूद था। जसवंत सिंह ने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो उससे रूपये नहीं निकले। तब युवक ने मदद करने की बात कह कर जसवंत सिंह से उसका एटीएम कार्ड ले लिया। युवक ने बातों ही बातों में जसवंत सिंह को उसका कार्ड बदल कर कोई अन्य कार्ड दे दिया। जसवंत सिंह बताया कि जब वह बैंक एटीएम से बाहर निकला तो कुछ ही समय में उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 32 हजार रुपये निकल चुके हैं। जसवंत सिंह ने बताया कि अभी उसके खाते में इतने ही पैसे थे। कुछ दिन पहले ही उसने जमीन का ठेका दिया है। यदि वह पैसा अभी भी उसके खाते में होता तो यह आंकड़ा बढ़ भी सकता था। उसने इस मामले की लिखित शिकायत थाना सीवन में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।