{"_id":"5c154db4bdec22554c2a9333","slug":"151544900020-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया, ट्रक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया, ट्रक बरामद
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया, ट्रक बरामद
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रात के समय क्योड़क के नजदीक से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पिस्तौल दिखाकर चावल लदा ट्रक, मोबाइल फोन व हजारों रुपये नकदी लूट की वारदात में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सुलेहड़ा जिला जींद निवासी कुलदीप गांव कालवन निवासी प्रेम की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि 10 टायरी ट्रक को 5 दिसंबर की रात को क्योड़क के निकट लूट लिया गया था। मामले की जांच सीआईए-टू पुलिस के सुपुर्द कर मामले को शीघ्रता से सुलझाने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया क्राइम ब्रांच प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की कुशल अगुवाई में एसआई सत्यवान की टीम द्वारा करते शाम के समय एक गुप्त सूचना उपरांत अर्जुन नगर में दबिश देते हुए आरोपी सतबीर पुत्र नरसिंह निवासी सेक्टर 9 गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से की गई पूछताछ दौरान उसकी निशानदेही पर झज्जर में एक होटल के नजदीक से लूटा गया 10 टायरी खाली ट्रक बरामद कर लिया गया।
2 लाख रुपये में बेच दिया ट्रक : पूछताछ के दौरान आरोपी सतबीर ने बताया कि दूर की रिश्तेदारी में उसके कैथल निवासी साले ने उसको 9 दिसंबर की रात बताया था कि उसने कैथल, चीका व पटियाला पंजाब निवासी अपने साथियों के साथ मिलकर 5 दिसंबर की रात क्योड़क के पास से ट्रक चालक को चोटें मारते हुए पिस्तौल के दम पर यह ट्रक लूटा था। चावल को उसने व उसके साथियों ने बेच दिया तथा ट्रक उसको 2 लाख रुपये में बेच दिया, तो सतबीर ने कहा कि वह आगे किसी को ट्रक बेचने के बाद ही दो लाख रुपये अदा करेगा।
एसपी ने बताया कि आरोपी सतबीर से की गई व्यापक पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपी सतबीर 15 दिसंबर को न्यायालय के आदेश अनुसार दिनांक 28 दिसंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।