{"_id":"59b585bf4f1c1bf47f8b5b9e","slug":"151505068479-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को लेकर यूपी में करते थे लिंग जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिलाओं को लेकर यूपी में करते थे लिंग जांच
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
लिंग जांच करने वाले दलाल सहित दो गिरफ्तार
- गर्भवती महिलाओं को लेकर यूपी में करते थे लिंग जांच, एक बार फिर यूपी में सक्रिय गिरोह सामने आया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग कैथल व पुलिस की टीम ने एक बार फिर से यूपी में गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच का खुलासा किया है। यूपी से लिंग जांच करवाकर लौट रहे दलाल सहित दो को अर्जुन नगर में नाका लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ जारी है। डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़ की शिकायत पर शहर पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि चीका क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम प्रीति व उसका पति देवेंद्र निवासी सिंघवाला जिला पटियाला लिंग जांच का अवैध कारोबार करते हैं। यह सूचना मिलने पर विभाग ने जांच शुरू कर दी। इसके लिए विभाग ने एक फर्जी ग्राहक तैयार किया, लेकिन आरोपी एक की बजाए दो होने पर जांच करवाने के लिए ले जाने की बात कहने लगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो फर्जी ग्राहक तैयार कर लिंग जांच के लिए भेजा। आरोपी ने इसके लिए 23-23 हजार रुपये मांगे। उक्त रकम देने के बाद आरोपी देवेंद्र व बलप्रीत कार में बैठाकर दोनों को उत्तर प्रदेश ले गए। जहां लखनौटी शहर के नजदीक गुरविंद्र नाम का युवक मिला जो दोनों महिलाओं को अपनी मोटरसाइकिल पर लिंग जांच के लिए ले गया। वहां से कुछ दूरी पर एक अन्य युवक पहले ही बाइक पर खड़ा था जहां दोनों महिलाओं को बाइक से उतारा गया, इसके बाद आरोपी दोनों महिलाओं को लिंग जांच के लिए लेकर गया। वहां एक कमरे में लैपटॉप जैसी मशीन रखी हुई थी, जहां दोनों महिलाओं की लिंग जांच कर जानकारी दी गई। यहां से आरोपी दोनों महिलाओं को बैठाकर वापस कैथल के लिए निकला। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने रास्ते में आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेजी से गाड़ी भगाने में आरोपी सफल रहे। कैथल पहुंचने पर अर्जुन नगर के नजदीक सिटी थाना पुलिस की सहयोग से नाकाबंदी करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
थाना शहर प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि सीआईए-टू व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच के मामले दो दलालों देवेंद्र व बलप्रीत को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एएनएम प्रीति, यूपी निवासी गुरविंद्र सिंह व दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी एएनएम करीब तीन माह पहले भी अपने घर में अवैध रूप से दवाइयां रखने के मामले में गिरफ्तार की जा चुकी है।