{"_id":"599887694f1c1b120e8b46ae","slug":"151503168361-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के नकदी व सोने-चांदी जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में तीन मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के नकदी व सोने-चांदी जेवरात चोरी
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने तोड़ा तीन मकानों का ताला
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर तीन मकानों में ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पहले मामले में गुरुतेग बहादुर कॉलोनी निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को चोर उसके घर का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये, 12 ग्राम सोने व चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत पुलिस ने दो लाख 61 हजार रुपये आंकी है। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में मॉडल टाउन करनाल रोड निवासी मन मोहन बिंदलिश ने बताया कि 15 अगस्त को चोर उसके घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। एसआई साहब सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में छज्जू कुंड निवासी राजकुमार ने बताया कि 17 अगस्त की रात को चोर उसके घर का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 95 हजार रुपये आंकी है। हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।