फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ऑन लाइन शॉपिंग करने वाले उपभोक्ताओं के पास पहुंचने से पहले ही सामान चोरी कर लेता था चालक

ऑन लाइन शॉपिंग करने वाले उपभोक्ताओं के पास पहुंचने से पहले ही सामान चोरी कर लेता था चालक

Sun, 20 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
ऑन लाइन शॉपिंग करने वाले उपभोक्ताओं के  पास पहुंचने से पहले ही सामान चोरी कर लेता था चालक
घर पहुंचने से पहले ही चुरा लेता था सामान
विज्ञापन

- ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनी को डिलीवरी वैन का चालक ही लगा रहा था चूना, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। उपभोक्ताओं द्वारा की गई ऑनलाइन खरीदारी की डिलीवरी करने वाली कंपनी का लाखों रुपये का सामान पार्सल से चोरी होने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। ऑनलाइन डिलीवरी होने के कारण चोरी हुए माल की भरपाई कंपनी को करनी पड़ रही थी। कंपनी को चूना लगाने वाला वैन चालक निकला। उसके कब्जे से विभिन्न कंपनी के 5 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 72 अन्य मोबाइल, पैंट व अन्य सामान की बरामदगी के लिए आरोपी का 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि गोविंद कॉलोनी ढांड रोड स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के इंचार्ज सतनाम सिंह निवासी फतेहपुर की शिकायत पर 11 जुलाई को थाना सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि ऑफिस में ट्रांसपोर्ट से विभिन्न प्रकार के सामान प्राप्त होते हैं और यहां से भेजा भी जाता है। फरवरी व मार्च महीने के दौरान काफी मोबाइल फोन, पैट व अन्य सामान अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कंपनी के माध्यम से पेमेंट ऑन डिलीवरी सिस्टम द्वारा सामान उपलब्ध करवाया जाता था। लेकिन डिलीवरी के समय ग्राहक को जब कुछ नहीं प्राप्त होता तो पेमेंट नहीं करने कारण चूना कंपनी को लगता था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया मामले की जांच थाना सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर जसवंत की अगुवाई में हेड कांस्टेबल राममेहर व एचसी राजेश कुमार की टीम ने करते हुए करनाल चौक कैथल से आरोपी यशपाल निवासी दादुपुर थाना सदर कैथल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने एक वर्ष पहले अपनी गाड़ी को कंपनी में लगवाया था। उसने बताया कि कंपनी का करनाल से कैथल हमें माल लाने व कैथल से करनाल ले जाने के दौरान वह किसी स्थान पर गाड़ी रोककर पार्सल की सील खोलकर सामान निकाल लेता था। खाली पैकिंग पर पहले ही तरह सील लगा देता था। वह 72 मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामदगी करवा सकता है। जिसके लिए आरोपी का 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed