{"_id":"5ab2abb64f1c1b3d1a8b4b53","slug":"141521658806-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए हत्या आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए हत्या आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी पुंडरी प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह की टीम द्वारा करीब 27 वर्षीय आरोपी अमित निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है। दुसेरपुर निवासी जसविंद्र सिंह की शिकायत पर 18 मार्च को दर्ज मामले अनुसार उसकी पुत्री मंदीप की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व अमित के साथ संपन्न हुई थी, जिसे ससुराल जन निरंतर ज्यादा दहेज के लिए तंग करते रहे। आरोप के अनुसार पति व ससुराल जनों ने विवाहिता को जबरन कोई जहरीली दवाई पिला दी। करीब 2 वर्ष 6 माह के एक पुत्र की मां को उपचार हेतु 18 मार्च को कैथल के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टर ने उसको मृत करार दे दिया। प्रवक्ता ने बताया पुलिस द्वारा की गई जांच दौरान घटनास्थल से सल्फाश की पुड़िया बरामद करने के अतिरिक्त विवाहिता द्वारा की गई उल्टियों का सैंपल पोलिंदा कब्जे पुलिस में लेकर जांच हेतु भेजा जा चुका है तथा मामले की व्यापक जांच की जा रही है।