{"_id":"5a3d51684f1c1b1f168b4c26","slug":"121513967976-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में बने कमरे में करता था लिंगजांच...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में बने कमरे में करता था लिंगजांच...
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग टीम व सीआईए-टू ने मिलकर पंजाब के संगरूर जिले के अहमदगढ़ कस्बे के गांव झुंडवाली में छापेमारी कर लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जहां एक व्यक्ति खेतों में बने कमरे में पोर्टेबल मशीन से लिंग जांच करता था। कैथल से गुहला क्षेत्र का एक आरएमपी चिकित्सक ग्राहकों को वहां ले जाता था। टीम की छापेमार कार्रवाई में आरोपी भागने में सफल रहा। लेकिन टीम ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाने के लिए संगरूर के डीसी से बात की गई है।
स्वास्थ्य विभाग डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलम कक्कड़ ने बताया कि काफी लंबे समये से गुहला ब्लॉक से सूचना मिल रही थी। गुहला का एक आरएमपी पंजाब में लिंग जांच करवा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस व्यक्ति की पिछले 3 महीने से रेकी कर रही थी। सूचना सही पाए जाने के बाद उन्होंने डीसी व एसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम व सीआईए-टू पुलिस के साथ मिलकर टीम का गठन किया। जिसमें डिप्टी सीएम डा. नीलम कक्कड़, डॉ. प्रदीप नारंग, डॉ. नवराज, बीई राजेश, डीपीएम सहित सीआईए टू के कर्मचारियों को शामिल किया गया।
टीम ने एक नकली महिला ग्राहक को तैयार किया और गुहला क्षेत्र के पंजाब में लिंग जांच करने वाले व्यक्ति के पास भेजा गया। जिसमें उस व्यक्ति ने उससे 20 हजार रुपये में लिंग जांच करवाने के लिए कहा गया। महिला चार महीने की गर्भवती थी। आरोपी महिला को लेकर पंजाब के जिला संगरूर के कस्बा अहमदगढ़ के झुंडवाली गांव में एक फार्म हाउस पर लेकर गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस टीम ने आरोपियों को पीछा किया। इस मामले में उन्होंने संगरूर के डीसी व स्वास्थ्य विभाग की टीम को शामिल किया। लेकिन जहां पर लिंग जांच करवानी थी, उस रास्ते से गाड़ी नहीं जा सकी। इसी कारण टीम को काफी दूर खड़ा होना पड़ा। फार्म हाउस में महिला को ले जाया गया जहां पर उससे 20 हजार रुपये लिए गए और लड़की होने की जानकारी दी गई। जब आरोपी उस महिला को छोड़ने के लिए आया तो वह पुलिस व टीम को देखकर पैदल भाग गया। जब टीम लिंग जांच करने वाले फार्म हाउस पर गई तो वहां पर एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली, जिससे लिंग जांच की जाती थी। इसके अलावा आठ गोली गर्भपात की व कुछ इंजेक्शन वहां पर मिले। वहां पर एक फोटो लगा हुआ था। उसी व्यक्ति ने उस महिला का लिंग जांच किया था। उसकी पहचान मलकीत सिंह के तौर पर हुई है। अभी यह पता नहीं है कि वह चिकित्सक है या फिर उसने कहीं से महज अल्ट्रासाउंड करना सीखा हुआ है।
विज्ञापन
टीम ने मौके पर पोर्टेबल मशीन, दवाइयां व इंजेक्शन को सील कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है।
डा. नीलम ने बताया कि पंजाब में जिस जगह पर छापेमारी की गई है वहां आरोपी पहले भी इस प्रकार के मामलों में पकड़ा गया है। वह पिछले कई वर्षों से इस धंधे में शामिल है। पंजाब के डीसी व एसपी को कानूनी कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है।
अभी तक 35 मामलों में मिल चुकी है सफलता- डा. नीलम ने बताया कि अभी तक कैथल स्वास्थ्य विभाग ने 35 मामले दर्ज करवाएं है। जिसमें पीएनडीटी एक्ट व एमटीपी के मामले हैं। जिले से बाहर भी कई रेड की जा चुकी हैं।
नोट : जिला संगरूर पंजाब के ध्यानार्थ
गुहला से एक आरएमपी पंजाब ले जाकर करवाता था लिंग जांच, फूटा भंडा
पंजाब के संगरूर में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया, खेतों में बने कमरे में करता था लिंग जांच
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की मदद से की दूसरे राज्य में जाकर रेड
डॉक्टर फरार, पोर्टेबल मशीन को लिया कब्जे में, संगरूर जिले के डीसी से बात कर केस दर्ज करवाए जाने की कार्रवाई जारी
फोटो नंबर- 17, 18, 19