{"_id":"599885834f1c1b4d158b45d3","slug":"121503167875-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बढ़ती जा रही है गुंडागिर्दी, पुलिस का नहीं रहा खौफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में बढ़ती जा रही है गुंडागिर्दी, पुलिस का नहीं रहा खौफ
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बढ़ रही है गुंडागर्दी, पुलिस का नहीं रहा खौफ
-अंबाला रोड पर कोचिंग सेंटर के बाहर सुबह सरेआम युवक पर बिंडों व लाठियों से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों पिहोवा चौक पर एक युवक पर सरेआम बिंडों से हमला कर मार ही दिया होता कि सीआईडी कर्मचारी ने उसकी जान बचा ली। इसी तरह शनिवार की सुबह एक युवक पर अंबाला रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर सरेआम आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर भीड़ के बीच बिंडों से हमला कर दिया। वे उसे मार ही देते यदि गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर बीच में न आते। उन्होंने हमलावर युवकों को रोका तो वे मौके से भाग खड़े हुए। बाद में युवक को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां विधायक ने पहुंच कर युवक का हाल-चाल जाना और एसपी कोे इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर में लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है कि आखिर क्यों पुलिस का खौफ बदमाशों में खत्म होता जा रहा है।
कोटड़ा गांव निवासी रमेश कुमार अपने साथियों के साथ अंबाला रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर युवकों की भीड़ में खड़ा था। करीब दस बजे अचानक आए छह-सात युवकों ने उस पर लाठियों व बिंडों से हमला कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे विधायक कुलवंत बाजीगर ने गाड़ी रुकवाई और हमला कर रहे युवकों को रोका। रमेश ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उस पर हमला किया गया है। वह आरकेएसडी कॉलेज में आया था। एक साल पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हमलावर युवक सेरहधा के रहने वाले हैं। समझौते के बावजूद इन युवकों ने उस पर हमला किया है।
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वे इस मामले में जरूरत पड़ी तो गवाही तक देंगे। उनके साथ-साथ भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने भी अस्पताल पहुंच कर युवक का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन
पिछले दिनों सीआईडी कर्मचारी मनोहर राठी ने पिहोवा चौक पर सरेआम पिट रहे एक युवक के ऊपर लेटकर उसकी जान बचाई थी। उन्हें बाद में पुलिस सहित जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया।