फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   धान से भरे ट्रक को लूटने का आरोपी गिरफ्तार

धान से भरे ट्रक को लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
धान से भरे ट्रक को लूटने का आरोपी गिरफ्तार
धान से भरे ट्रक को लूटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। करीब 6 वर्ष पूर्व पिस्तौल के दम पर 475 बोरी जीरी लदा ट्रक लूटने के मामले में वांछित मोस्टवांटेड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ टीम के सहायक उपनिरीक्षक हितेंद्र की अगुवाई में पुलिस ने दिल्ली में शिव मंदिर मोहन गार्डन उत्तम नगर के पास दबिश देते हुए उद्घोषित अपराधी रविंद्र उर्फ खलनायक निवासी करसौला जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया। कृष्ण कालोनी कैथल निवासी नितिन हंस की शिकायत पर थाना राजौंद में 8 जनवरी 2014 को मामला दर्ज हुआ था। जिसमें 475 बोरी धान से भरे ट्रक को लूटने की बात कही थी। मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, परंतु आरोपी रविंद्र की तलाश थी। आरोपी के खिलाफ धारा 174ए तहत एक अन्य मामला दर्ज कर थाना राजौंद पुलिस के एएसआई चंद्र प्रकाश व हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह की टीम द्वारा पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश कर दिया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed