{"_id":"5c23dabebdec22569632f81c","slug":"11545853630-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े हजारों के जेवरात और नकदी छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े हजारों के जेवरात और नकदी छीनकर फरार
विज्ञापन

कैथल। बदमाश दिन दहाड़े ढांड रोड स्थित बाईपास से बदमाश चाकू की नोक पर दो महिलाओं व एक व्यक्ति से जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। सन सिटी निवासी महिला रितू ने बताया कि वह सुबह 7 बजे किसी काम से ढांड रोड बाईपास से पैदल आ रही थी। इसी समय एक व्यक्ति भी अपनी पत्नी के साथ बाइक पर आ रहा था। ढांड रोड बाईपास के पास से ही तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल दंपत्ति को पकड़ लिया तथा चाकू की नोक पर उनके जेवरात व नकदी लूट ली। वह बदमाशों को देखकर भागी तो बदमाशों ने पीछा करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसके कानों में पाई गई बालियां तथा 800 रुपये नकदी छीनकर फरार हो गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के लिए सदर थाना प्रभारी को आदेश दिए हैं। इसके साथ ही ढांड रोड पर पीसीआर के भी आदेश जारी कर दिए हैं। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी।