फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार में छाया मातम, खेत एकत्रित किए पानी में मिला युवक का शव

रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार में छाया मातम, खेत एकत्रित किए पानी में मिला युवक का शव

Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार में छाया मातम, खेत एकत्रित किए पानी में मिला युवक का शव
खेत में एकत्र किए पानी में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

पुलिस ने रपट दर्ज की, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को एक परिवार में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर खुशी का माहौल अचानक दुख की घड़ी में बदल गया। जब गांव अगौंध में एक युवक का शव गांव में एक किसान के खेत में एकत्रित पानी में मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत अनुसार रपट दर्ज करते हुए धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव अगौंध निवासी मंजिद्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई राहुल रविवार शाम को गांव में ही मोटरसाइकिल की सर्विस कराने के लिए निकला था। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। बाद में उसका शव गांव में ही एक किसान के खेत में एकत्रित किए गए पानी में मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन युवक उसे नहाने के बहाने बुलाकर ले गए। परिजनों ने शक जाहिर करते हुए कहा कि उन तीनों ने उसकी हत्या कर दी। जांच अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता बलिंद्र की शिकायत पर रपर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कमाने वाला एक ही था राहुल : परिजनों ने बताया कि राहुल घर का सबसे बड़ा बेटा था और वही दिहाड़ी करके परिवार का गुजारा चला रहा था। अचानक उसकी मौत से परिवार पर संकट आन पड़ा है। परिवार की त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत अनुसार रपट दर्ज कर ली है। पुलिस की जांच सहित पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी बात सामने आएगी, आगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फोटो नंबर-10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed