फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रिवाईज्ड न्यूज मोबाइल

रिवाईज्ड न्यूज मोबाइल

Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
रिवाईज्ड न्यूज मोबाइल
एक घंटे में मोबाइल शोरूम से 15 लाख की नकदी और 10 लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन

- चार चोरों ने सुबह पांच बजे दिया घटना को अंजाम, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, एसपी से मिले, कहा- पहले हुई चोरी की वारदात में आज तक नहीं हुई गिरफ्तारी
- सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस की टीम ने किया दौरा
फोटो नंबर-01 से 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरों ने मंगलवार की सुबह पुलिस को चुनौती देते हुए एक मोबाइल शो रूम में बड़ी सेंध लगाई। सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 15 लाख रुपये नकदी सहित 10 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह 4 बजे तक पुलिस की गश्त थी। इसके बाद के समय का चोरों ने फायदा उठाया और एक घंटे में वारदात अंजाम देकर चोर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह अपनी दुकान खोलने आए शोरूम संचालक ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं बाद में दुकानदारों ने रोष प्रकट किया और एसपी से मुलाकात कर चोरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम : सीसीटीवी में अंबाला रोड पर आरकेएसडी स्कूल के गेट के समीप स्थित शिव कम्यूनिकेशन नाम की मोबाइल की दुकान पर सुबह 5.20 पर चार चोर बैग लेकर आते दिख रहे हैं। इसके बाद वे बैग को यहां पर स्थित एक खोखे के पीछे रख देते है। इसके बाद कटर निकालते हैं। 5.25 पर चारों चोर दुकान के सामने आते हैं। एक चोर गर्म शॉल ओढ़कर दुकान के सामने खड़ा हो जाता है। वह शॉल को पूरा खोलकर खड़ा रहता है। शॉल की ओट में बाकी तीनों चोर बिना ताला तोड़े ही शटर को साइड से तोड़ देते हैं। इसके बाद 5.34 पर एक चोर अंदर जाता है। सबसे पहले यह चोर काउंटर पर रखे मोबाइलों को उठाने के बाद उन्हें डिब्बों से निकालकर अपने साथ लाए बैग में डालता नजर आ रहा है। इसके बाद चोर 6 बजकर 01 मिनट पर काउंटर के साथ बने दो बॉक्सों को आरी से काटता दिख रहा है। कैश से भरे बैग को 6 बजकर 03 मिनट पर अपने साथ रखता हुआ दिख रहा है। इस तरह उसने धीरे-धीरे पूरी दुकान में रखे मोबाइलों को बैग में डाला और 6.15 पर दुकान से बाहर निकल कर फरार हो गया। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर अपने तीन साथियों के साथ अंबाला रोड की ओर फरार होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मोबाइल किए चोरी : दुकानदार कृष्ण गर्ग ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नकद चुराया है। एजेंटों की पेमेंट दुकान में रखी हुई थी। इसके साथ ही करीब 10 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं। उसने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से आईफोन सेवन के 25 मोबाइल, सैमसंग के 22, वीवो के आठ फोन, ओप्पो के दो मोबाइल उड़ाए हैं।
सिटी थाना एसएचओ मंदीप सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे चोरी की घटना की सूचना मिली थी। चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया है। मौके पर जाकर घटना की पूरी जानकारी हासिल की गई। इसके साथ ही सीआईए की दोनों टीमों की सहायता ली गई है। सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर चोरों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

दुकानदारों ने रोष जताया, एसपी से मिले : शहर में बढ़ती मोबाइल की दुकान में चोरियों की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दुकानदार लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी वसीम अकरम को शिकायत दी। दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि शहर में लगातार चोरी बढ़ रही हैं। अंबाला रोड आरकेएसडी स्कूल के पास शोरूम में बड़ी सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये का नुकसान किया है। फरवरी माह में आहुजा मोबाइल शॉप में सेंध लगाई गई थी। अप्रैल माह में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी तरह पिछले सप्ताह एक साथ 8 दुकानों में सेंध लगाई गई थी। एक दुकानदार ने कहा कि फरवरी माह में चोरी हुई थी, उसमें प्रयोग किए जा रहे मोबाइलों की लोकेशन मेवात व कई अन्य जगहों पर आ रही है। इसलिए उनको काबू किया जाए। एसपी ने सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे मोबाइल लोकेशन के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम लगाएंगे। शीघ्र ही चोर काबू कर लिए जाएंगे। इस अवसर पर कृष्ण, गौरव, पिंटू, पंकज नागपाल, आशीष, सुनील, राजा, दीपक, हैप्पी, अभिषेक, नरेश, संटी, सोनू, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed