{"_id":"598ca73f4f1c1b012d8b469a","slug":"111502390079-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइट पैंट पहनकर स्कूल पहुंचा तो शिक्षकों ने तोड़े दांत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइट पैंट पहनकर स्कूल पहुंचा तो शिक्षकों ने तोड़े दांत
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइट पैंट पहनकर स्कूल पहुंचा तो शिक्षकों ने तोड़े दांत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्कूल में टाइट पैंट पहनने पर शिक्षकों ने बच्चे को पीट-पीटकर उसके दांत तोड़ दिए। पिता ने बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस को शिकायत दी है। जींद जिले के गांव लौधर निवासी अजय ने बताया कि उसका भतीजा प्रशांत शिक्षा भारती स्कूल कलायत में 12वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार को प्रशांत वर्दी पहनकर स्कूल गया। सुबह नौ बजे गणित शिक्षक ने प्रशांत को वर्दी के रूप में टाइट पैंट पहनने पर एतराज जताया और जुर्माने के रूप में 100 रुपये मांगे। छात्र के पास स्कूल में इतने पैसे नहीं थे इसलिए उसने जुर्माना अगले दिन भरने या पिता से बात करवाने को बोला। आरोप है कि तुरंत जुर्माना न भरने पर शिक्षक मनोज ने लात, घूसे व थप्पड़ों के साथ पीटना शुरू कर दिया, इतनी देर में दूसरा शिक्षक भी आया और वह भी बच्चे को पीटने लगा। दोनों शिक्षकों द्वारा की गई मारपीट में छात्र का दांत टूट गया और चोट लगने से मुंह व नाक से खून बहने लगा। कुछ समय बाद जब बच्चा प्रिंसिपल से मिलने भी गया, लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी बात सुने बिना ही उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया। छुट्टी के बाद उसका बेटा प्रशांत स्कूल बस में चार बजे घर पहुंचा तो उसको चक्कर आने लगे। जिसको लेकर वह अस्पताल पहुंचे ओर पुलिस में शिकायत दी।
स्कूल के प्रधानाचार्य जितेन्द्र ने बताया कि बच्चे को एक-दो थप्पड़ मारे हैं, लेकिन दांत तोड़ने वाली बात गलत है। बच्चे का दांत पहले ही टूटा हुआ था और वह बाइक पर बैठकर घर गया।