फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरी के दो मामलों में दो आरोपी काबू

चोरी के दो मामलों में दो आरोपी काबू

Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चोरी के दो मामलों में दो आरोपी काबू
चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। चोरी के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी हुई हजारों रुपये नकदी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व बाइक बरामद की गई।
पूंडरी पुलिस के हेड कांस्टेबल बलजोर सिंह ने आरोपी अमित निवासी सीवन को धारा 457, 380 तहत गिरफ्तार किया गया है। पंचपीर मोहल्ला पूंडरी निवासी गगन कुमार ने शिकायत दी थी कि सुबह करीब 4:30 बजे एक युवक घर से मोबाइल फोन व नकदी चुरा ले गया। उसके पीछा करने भी काबू नहीं आ सका। गिरफ्तार किए गए आरोपी से चोरी का मोबाइल फोन, 4 हजार रुपये नकदी, डीएल, आधार कार्ड व पीएनबी का एटीएम कार्ड बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में सीआईए-टू पुलिस के एएसआई हवा सिंह की टीम द्वारा ढांड रोड बाईपास के नजदीक बाइक सवार प्रवीन कुमार निवासी गांधी नगर कुरुक्षेत्र को काबू करते हुए की धारा 379 तहत गिरफ्तार कर लिया गया। खानपुर निवासी सुरेश कुमार नई अनाज मंडी में मुनीम है। दुकान के कार्य से वह 28 सितंबर को कोर्ट में आया था। बाइक उसने कोर्ट गेट के सामने एक दफ्तर के पास खड़ी कर दी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। आरोपी प्रवीन के कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। जिसे वह नरवाना बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed