फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल- पटियाला मार्ग जाम करने के मामले में 245 लोगों पर केस दर्ज

कैथल- पटियाला मार्ग जाम करने के मामले में 245 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 24 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैथल- पटियाला मार्ग जाम करने के मामले में 245 लोगों पर केस दर्ज
सड़क जाम करने वाले 245 लोगों पर केस
विज्ञापन

- महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर लगाया था जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव भूना मोड़ कांगथली के पास कैथल-पटियाला रोड जाम करने के मामले में सीवन पुलिस ने करीब 245 से महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ रोड जाम करने मामला दर्ज किया है। 21 अगस्त को गांव रामनगर भूना में महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाया था। जिसके कारण कैथल-पटियाला रोड पर लोगों ने काफी देर तक जाम लगाए। जिसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीवन एसएचओ रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जाम लगाने के मामले में 17 बाइनेम व 230 अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मांडी सादरा निवासी मेजर, अजय, राहुल, विक्रम, विनोद राजेन्द्र, रामनगर भूना निवासी सुरेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह, करनैल, अमरेन्द्र, अमरीक सिंह, तिरलोक, जरनैल, नरेन्द्र व 190 अज्ञात पुरुष व 40 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed