फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, police,case

गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया 23 के खिलाफ मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
crime, police,case
पुलिस ने ढांड रोड बाईपास चौक पर शनिवार दोपहर को हुई गोलीबारी की घटना के बाद 23 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में हमलावरों की तलाश कर रही है। विदित रहे कि ढांड रोड बाईपास चौक पर शनिवार दोपहर को चार युवकों पर हमला कर फायरिंग की थी। जिसमें एक को गोली लगी थी। वहीं, एक अन्य के सिर में चोटें आई थीं। देर सांय पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नेपेवाला निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों नरेंद्र, ईश्वर सिंह, व दीपक के साथ कार में सवार होकर न्यायालय में पेशी से निपटने के बाद गांव खुराना में अपने काम से जा रहे थे। इसी बीच ढांड रोड बाईपास चौक पर आल्टो कार में सवार होकर आए युवकों ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। जैसे ही वे नीचे उतरे तो एक अन्य कार व दो बाइकों पर सवार संजु निवासी हरिपुरा, प्रदीप वासी सांघन, मिट्ठा वासी जाखौली, सन्नी वासी अर्जुन नगर कैथल, जगमोहन उर्फ काला वासी पट्टी अफगान, कृष्ण खाती वासी पट्टी अफगान कैथल, बोकल वासी जाखौली, सौरभ, साईं, रणदीप निवासी प्यौदा व 10-12 अन्य लडक़े जो कारों व बाइक से उतरे। सभी ने हाथों में लाठी, डंडे, गंडासी व नाजायज असले के साथ उन पर हमला कर दिया। बाइक सवार लडक़ों ने उन पर फायर किए। जिसमें एक गोली उसकी टांग व दूसरी गोली हाथ में लगी। उसके साथी दीपक को भी उपरोक्त सभी लडक़ो ने अपने डंडों गंडासियों से घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed