फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

दो युवक दुकान से 1500 रुपये लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
ढांड में रेलवे रोड पर एक दुकान से दो युवक 1500 रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार गुलाब सैनी ने बताया कि उसकी दुकान पर मधु नाम की महिला नौकरी करती है। तीन जनवरी को लगभग तीन बजे के आस-पास दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने मधु से 200 रुपये का सामान खरीदा और दो हजार रुपये उसको दिए। मधु ने उनको 500 के तीन नोट दिए और 300 रुपये देने के लिए निकाले तो उसने मधु को बातों में लगाकर कुछ और सामान दिखाने के लिए कहा। इसी बीच 1500 रुपये अपनी जेब में डाल लिए और कहा उन्हें सामान समझ नहीं आया। उनके दो हजार रुपये वापस करों जैसे ही मधु ने 2000 रुपये दिए और 1500 वापस मांगे तो कहने लगे उन्होंने वापस दे दिए है। उसके बाद उसने गल्ला चैक किया गल्ले में 1500 रुपये नहीं थे और वे रुपये लेकर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटी कैमरे में कैद है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed