फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime in kaithal

सिर में चोट मार कर मजदूर की हत्या

Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime in kaithal
पूंडरी में सिर में चोट मार कर पैलेस में काम कर रहे मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पैलेस मालिक सहित तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाकल निवासी बीरबल ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। जिसमें बड़ा शुभम, उसके बाद बलजीत व सबसे छोटा दीपक है। उसका लड़का बलजीत उम्र 19 साल पिछले एक महीने से सतीश गांव बाकल के साथ काम पर लगा हुआ था। उसने प्रेम चंद को भी कहा था कि उसके बेटे को काम पर ना लेकर जाए। 14 जुलाई को वालिया पैलेस में उसके बेटे बलजीत के सिर में चोट मार कर उसे घायल करते हुए उसकी हत्या कर दी गई। जिसमें वालिया पैलेस के मालिक जस्सी का हाथ है। वहीं पर उसके पैलेस में ही उसके लड़के को मारा गया। जिसकी जानकारी उसे सायं 7 बजे मिली। उसने कहा कि वालिया पैलेस के मालिक जस्सी, सतीस व रामफल ने मारा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस चौकी पूंडरी प्रभारी एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि पहले सूचना दी गई थी कि उसकी गिरने से मौत हुई है। लेकिन सुबह परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसीलिए पुलिस ने पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed